बी0 एड0 विद्यार्थियों की शिक्षण के प्रति अभिवृत्ति का तुलनात्मक अध्ययन

Authors

  • सत्यम सुंदरम मौर्य शोध छात्र, शिक्षाशास्त्र विभाग, राजा श्री कृष्ण दत्त पी०जी० कालेज जौनपुर Author
  • प्रो0 (डॉ0) मयानंद उपाध्याय शोध निर्देशक, पूर्व विभागाध्यक्ष, शिक्षाशास्त्र विभाग, राजा श्री कृष्ण दत्त पी०जी० कालेज Author

DOI:

https://doi.org/10.67185/6pcmay73

Keywords:

बी.एड., शिक्षण, अभिवृत्ति, शिक्षक शिक्षा, तुलनात्मक अध्ययन

Abstract

प्रस्तुत शोध का उद्देश्य बी.एड. विद्यार्थियों की शिक्षण के प्रति अभिवृत्ति का तुलनात्मक अध्ययन करना है। शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य ऐसे कुशल एवं सकारात्मक दृष्टिकोण वाले शिक्षकों का निर्माण करना है जो शिक्षण व्यवसाय को सेवा, उत्तरदायित्व तथा सामाजिक परिवर्तन के माध्यम के रूप में स्वीकार करें। शिक्षण के प्रति सकारात्मक अभिवृत्ति प्रभावी अध्यापन, विद्यार्थियों की उपलब्धि तथा विद्यालयी वातावरण को प्रभावित करती है। अध्ययन में वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया। प्रतिदर्श के रूप में 400 बी.एड. विद्यार्थियों का चयन स्तरीकृत यादृच्छिक नमूना विधि द्वारा किया गया। आँकड़ों के संकलन हेतु एस.पी. आहलूवालिया द्वारा विकसित ज्मंबीमत ।जजपजनकम प्दअमदजवतल (ज्।प्) का उपयोग किया गया। प्राप्त आँकड़ों का विश्लेषण माध्य, मानक विचलन तथा ‘ज‘ परीक्षण द्वारा किया गया। परिणामों से ज्ञात हुआ कि छात्र एवं छात्राओं की शिक्षण के प्रति अभिवृत्ति में सार्थक अन्तर पाया गया तथा छात्राओं की अभिवृत्ति अपेक्षाकृत अधिक सकारात्मक थी। अध्ययन शिक्षक-शिक्षा संस्थानों में सकारात्मक व्यावसायिक दृष्टिकोण विकसित करने हेतु उपयोगी सिद्ध होगा। शिक्षक-अभिवृत्ति के अध्ययन हेतु ज्।प् का प्रयोग अनेक तुलनात्मक अध्ययनों में किया गया है।

Downloads

Published

2026-07-29

Issue

Section

Articles

How to Cite

बी0 एड0 विद्यार्थियों की शिक्षण के प्रति अभिवृत्ति का तुलनात्मक अध्ययन. (2026). Vagisha International Multidisciplinary Research Journal, 1(3). https://doi.org/10.67185/6pcmay73