कुशीनगर जिले में यूनियन बैंक कर्मचारियों की कर्यक्षमता: कार्यशैली प्रशिक्षण एवं कार्य संतुष्टि का विश्लेषण

Authors

  • सुब्बा राव भारती असिस्टेंट प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग, राजकीय महाविद्यालय, ढाढा बुजुर्ग, हाटा, कुशीनगर, उत्तर प्रदेश Author
  • आलोक सिंह प्रोफेसर-विभागाध्यक्ष, वाणिज्य विभाग, श्री गणेश राय पी0 जी0 कालेज, डोभी, जौनपुर, उत्तर प्रदेश Author

DOI:

https://doi.org/10.67185/vimrj.v1i4.31

Keywords:

मानव संसाधन प्रबंधन, कर्मचारी कार्यशाली कार्य क्षमता, कार्य प्रदर्शन, प्रशिक्षण, कार्य संतुष्टि, बैंकिंग, यूनियन बैंक, कुशीनगर।कुशीनगर जिले में यूनियन बैंक कर्मचारियों की कर्यक्षमता: कार्यशैली प्रशिक्षण एवं कार्य संतुष्टि का विश्लेषण

Abstract

प्रस्तुत शोध-पत्र का उद्देश्य कुशीनगर जिले में भारतीय यूनियन बैंक के कर्मचारियों की कार्यशैली एवं कार्यक्षमता का अध्ययन करना तथा उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि के लिए उपयुक्त एवं प्रभावी उपायों की पहचान करना है। वर्तमान बैंकिंग व्यवस्था में तकनीकी परिवर्तन, डिजिटल बैंकिंग, ग्राहक-केंद्रित सेवाओं, बढ़ती प्रतिस्पर्धा तथा नियामकीय आवश्यकताओं के कारण बैंक कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। इस अध्ययन में कर्मचारियों की कार्यशैली एवं कार्यक्षमता का विश्लेषण कार्य अनुशासन, समय प्रबंधन, ग्राहक सेवा, तकनीकी दक्षता, प्रशिक्षण, नेतृत्व सहयोग, समूह कार्य, कार्य संतुष्टि, कार्यभार तथा प्रोत्साहन जैसे प्रमुख आयामों के आधार पर किया गया है। इस शोध-पत्र के प्राप्त निष्कर्षों से स्पष्ट हुआ कि 81% कर्मचारियों का मानना है कि प्रशिक्षण कर्मचारी कार्य क्षमता सुधारने का महत्वपूर्ण माध्यम हो सकता है, कि जिसमे  तकनीकी दक्षता, प्रशिक्षण, कार्य संतुष्टि, नेतृत्व सहयोग तथा समूह कार्य का कर्मचारियों की कार्यक्षमता के साथ सकारात्मक संबंध है। इसके विपरीत, अत्यधिक कार्यभार का कार्यक्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पाया गया। इससे यह स्पष्ट होता है कि कर्मचारियों की कार्यक्षमता में सुधार केवल तकनीकी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रशिक्षण, अनुकूल कार्य वातावरण, प्रभावी नेतृत्व, कर्मचारी सहभागिता, टीम भावना तथा संतुलित कार्य-वितरण भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अध्ययन के आधार पर नियमित एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण, डिजिटल दक्षता का विकास, संतुलित कार्य-वितरण, प्रभावी नेतृत्व, कर्मचारी सहभागिता तथा निष्पादन-आधारित प्रोत्साहन को कार्यक्षमता वृद्धि के महत्वपूर्ण उपायों के रूप में रेखांकित किया गया है। अतः बैंकिंग संस्थानों में कर्मचारियों की कार्यशैली को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए तकनीकी और मानवीय दोनों पक्षों पर समान रूप से ध्यान देना आवश्यक है।

Downloads

Published

2026-08-25

Issue

Section

Articles

How to Cite

कुशीनगर जिले में यूनियन बैंक कर्मचारियों की कर्यक्षमता: कार्यशैली प्रशिक्षण एवं कार्य संतुष्टि का विश्लेषण. (2026). Vagisha International Multidisciplinary Research Journal, 1(4), 54-60. https://doi.org/10.67185/vimrj.v1i4.31