विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि में व्यक्तिगत एवं मनोवैज्ञानिक कारकों की भूमिका

Authors

  • अंकज कुमार शोधार्थी, शिक्षाशास्त्र विभाग, बी.एन.के.बी.पी.जी.कॉलेज, अकबरपुर, अम्बेडकरनगर, उ.प्र. Author
  • डॉ. हरिओम शर्मा शोध निर्देशक, असिस्टेन्ट प्रोफेसर, शिक्षाशास्त्र विभाग, बी.एन.के.बी.पी.जी.कॉलेज, अकबरपुर, अम्बेडकरनगर, उ.प्र. Author

DOI:

https://doi.org/10.67185/vimrj.v1i5.44

Keywords:

शैक्षिक उपलब्धि, व्यक्तिगत कारक, मनोवैज्ञानिक कारक, बुद्धि, अभिप्रेरणा

Abstract

शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना तथा उनमें ज्ञान, कौशल, अभिवृत्ति और व्यवहार संबंधी अपेक्षित क्षमताओं का विकास करना है। शैक्षिक उपलब्धि विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति का एक महत्त्वपूर्ण संकेतक है, जिसका संबंध उनकी अधिगम क्षमता, अध्ययन व्यवहार तथा शैक्षिक उद्देश्यों की प्राप्ति से होता है। विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि केवल विद्यालयी वातावरण, शिक्षण विधियों एवं पारिवारिक परिस्थितियों से ही प्रभावित नहीं होती, बल्कि इसमें व्यक्तिगत एवं मनोवैज्ञानिक कारकों की भी महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। बुद्धि, रुचि, अभिप्रेरणा, अध्ययन की आदतें, आत्मविश्वास, आत्म अवधारणा, आत्म प्रभावकारिता, ध्यान, स्मृति, संवेगात्मक स्थिरता तथा मानसिक स्वास्थ्य जैसे कारक विद्यार्थियों के अधिगम व्यवहार और शैक्षिक प्रदर्शन को प्रभावित कर सकते हैं। निष्कर्ष के अनुसार विद्यार्थियों की व्यक्तिगत भिन्नताओं को स्वीकार करने तथा उनकी मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण-अधिगम वातावरण विकसित करने से शैक्षिक प्रगति को प्रोत्साहित किया जा सकता है।

Downloads

Published

2026-10-25

How to Cite

विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि में व्यक्तिगत एवं मनोवैज्ञानिक कारकों की भूमिका. (2026). Vagisha International Multidisciplinary Research Journal, 1(5), 40-50. https://doi.org/10.67185/vimrj.v1i5.44