सोशल मीडिया उपयोग और विद्यालयी संस्कृति: विद्यार्थियों की दृष्टि से एक गुणात्मक अध्ययन

Authors

  • ज्योति पाठक शोधर्थिनी, हेमवती नन्दन बहुगुणा गवर्नमेन्ट डिग्री कॉलेज, प्रयागराज Author

Keywords:

सोशल मीडिया, विद्यालयी संस्कृति, विद्यार्थी दृष्टिकोण, गुणात्मक अध्ययन

Abstract

वर्तमान डिजिटल युग में सोशल मीडिया विद्यार्थियों के सामाजिक व्यवहार, सम्प्रेषण कौशल, मूल्यों, अनुशासन तथा शिक्षकदृविद्यार्थी सम्बन्धों को प्रभावित कर रहा है। सोशल मीडिया का प्रभाव विद्यालयी संस्कृति पर सकारात्मक तथा नकारात्मक दोनों रूपों में     दृष्टिगोचर होता है। एक ओर सोशल मीडिया विद्यार्थियों में सहयोगात्मक अधिगम, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा सामाजिक जुड़ाव को सुदृढ़ कर रहा है, जिससे उनकी सहभागिता और संप्रेषण क्षमता में वृद्धि होती है। वहीं दूसरी ओर यह सोशल मीडिया का अत्यधिक या अनियंत्रित उपयोग विद्यालयी अनुशासन, एकाग्रता और समय प्रबंधन को प्रभावित करता है। जो ध्यान विभाजन, सतही अधिगम तथा शिक्षकदृविद्यार्थी के प्रत्यक्ष संवाद में कमी जैसी चुनौतियाँ भी सामने आती हैं, जो विद्यालयी संस्कृति के लिए चिंता का विषय हैं। इस प्रकार यह कहना समीचीन होगा कि सोशल मीडिया का नियंत्रित एवं व्यवस्थित उपयोग विद्यार्थियों के जीवन को सुदृढ़ एवं सफल बनाने में उपयोगी सिद्ध होगा। 

Downloads

Published

2026-01-25

How to Cite

सोशल मीडिया उपयोग और विद्यालयी संस्कृति: विद्यार्थियों की दृष्टि से एक गुणात्मक अध्ययन. (2026). Vagisha International Multidisciplinary Research Journal, 1(1), 23-33. https://vimrj.com/index.php/vimrj/article/view/3