उच्च शिक्षा के शिक्षकों में शिक्षक प्रभावशीलता का तुलनात्मक अध्ययन

Authors

  • वीर पाल शोधार्थी, असि.प्रोफेसर, शिक्षाशास्त्र विभाग, सी. एस. एन. पी. जी. कॉलेज, हरदोई, उत्तर प्रदेश Author
  • डॉ. सुरेन्द्र प्रताप शोध निर्देशक, असि. प्रोफेसर, बी. एड. विभाग, महाराजा प्रताप राजकीय पी.जी. कॉलेज, हरदोई, उत्तर प्रदेश Author

DOI:

https://doi.org/10.67185/wdmevx45

Keywords:

उच्च शिक्षा, शिक्षक प्रभावशीलता, शिक्षक गुणवत्ता, विश्वविद्यालय शिक्षक, तुलनात्मक अध्ययन।

Abstract

उच्च शिक्षा किसी भी राष्ट्र के ज्ञान, अनुसंधान एवं नवाचार का प्रमुख आधार होती है। उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षकों की प्रभावशीलता विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि, शोध गुणवत्ता तथा संस्थागत उत्कृष्टता को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती है। प्रस्तुत शोध पत्र का उद्देश्य उच्च शिक्षा के शिक्षकों की शिक्षक प्रभावशीलता का तुलनात्मक अध्ययन करना है। अध्ययन में शासकीय एवं निजी महाविद्यालयोंध्विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की शिक्षक प्रभावशीलता की तुलना की गई। अध्ययन के लिए वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया। 400 शिक्षकों का चयन स्तरीकृत दैव निदर्शन विधि से किया गया। आँकड़ों के विश्लेषण हेतु मध्यमान, मानक विचलन तथा टी-परीक्षण का प्रयोग किया गया। परिणामों से ज्ञात हुआ कि शिक्षक प्रभावशीलता के समग्र स्तर में दोनों समूहों के बीच सार्थक अंतर पाया गया तथा निजी संस्थानों के शिक्षकों का औसत शिक्षक प्रभावशीलता स्तर अपेक्षाकृत अधिक था। अध्ययन यह भी इंगित करता है कि शिक्षक प्रशिक्षण, शोध सहभागिता, डिजिटल दक्षता एवं संस्थागत सहयोग शिक्षक प्रभावशीलता को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक हैं। उच्च शिक्षा में शिक्षक प्रभावशीलता का मूल्यांकन केवल छात्र परिणामों से नहीं, बल्कि शिक्षण प्रक्रिया, कक्षा व्यवहार, शोध एवं व्यावसायिक विकास जैसे बहुआयामी पक्षों से किया जाना चाहिए।

Downloads

Published

2026-06-25

Issue

Section

Articles

How to Cite

उच्च शिक्षा के शिक्षकों में शिक्षक प्रभावशीलता का तुलनात्मक अध्ययन. (2026). Vagisha International Multidisciplinary Research Journal, 1(3), 39-48. https://doi.org/10.67185/wdmevx45